देहरादून – उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। जहाँ सब कुछ बंद होने से कई लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है, वही इस संकट के दौर में कई हाथ मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सुराज सेवा दल के द्वारा भी कोरोना पीड़ितों की लगातार मदद की जा रही है। सुराज सेवा दल के कार्यकर्तों के द्वारा लगातार कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए खाने से लेकर अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही संगठन से जुड़े लोगों द्वारा अस्पताल में तीमारदारों को भी खाना बांटा जा रहा है।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का कहना है उनके द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। अलग अलग अस्पतालों के साथ ही कई क्षेत्रों मैं खाना वितरित किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि सुराज सेवा दल भोजन व राहत सामग्री के साथ ही बीमार लोगो के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *