देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं के साथ ई संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है कि हमारे बच्चे अपने कैरियर को लेकर बहुत जागरूक हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से अनेक बातें साझा कीं। उन्हें कहा कि जिस भी क्षेत्र में भविष्य बनाएं, उद्देश्य देश की सेवा होना चाहिए। पूर्ण मनोयोग से तैयारी करें। प्रदेश में शिक्षा का मात्रात्मक प्रसार काफी हुआ है। अब विशेष तौर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्वालिटी एजुकेशन पर ध्यान देना होगा। आज का युग कड़ी प्रतिस्पर्धा का है।

उच्च शिक्षण संस्थानों को वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बदलना होगा। इसी सोच के साथ सीपैट और ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर की स्थापना की गई। इसके अलावा नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी भी प्रारम्भ की जाएगी। जल्द ही नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ स्किल डेवलपमेंट भी शुरू किया जाएगा। उत्तराखण्ड में स्नातकोत्तर और रिसर्च के लिए आवासीय साईंस काॅलेज की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है।

राज्य में एक विद्यालय प्रतिभावान बच्चों के लिए खोला जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक संचालित की जाएंगी। इसमें राज्य स्तरीय परीक्षा के बाद प्रवेश दिया जाएगा। आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों के बच्चों से शुल्क लिया जाएगा जबकि निर्धन व प्रतिभावान बच्चों के लिए शिक्षा निशुल्क होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *