देहरादून – प्रदेश में कोरोना की दूसरी वेव लगातार घातक रूप ले रही है। दूसरी लहर के बाद से प्रदेश में जहां संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है तो वहीं रोज सैकड़ों लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवा रहे हैं। मई 2021 में तो कोरोना से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। वहीं प्रदेश सरकार के लिए दूसरी बड़ी चिंता का सबब है प्रदेश के बच्चों में बढ़ता कोरोना का संक्रमण। पिछले 15 दिनों में लगभग 1700 बच्चे कोरोना की चपेट में आये हैं। जबकि अब तक प्रदेश में 5 हजार से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके है।
वहीं देश मे कोरोना के तीसरी लहर आने का अनुमान भी जताया जा रहा है। साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए बहुत घातक सीध हो सकती है। उत्तराखंड डीजी हेल्थ तृप्ती बहुगुणा ने कहा कि तीसरी लहर में बच्चो में संक्रमण और तेज़ी से बढ़ने की आशंका है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग कोविड की तीसरी लहर को धयान में रखते हुए अपनी तैयारियों को तेज़ करने में जुटा है।
इसी के मद्देनजर उत्तराखंड में डीआरडीओ द्धारा बनाये जा रहे दो अस्पतालों में 25-25 आईसीयू बेड बच्चों के लिए बनाये जा रहे हैं, उन्होंने कहा इसके साथ ही जिलों में भी बच्चों के लिए आईसीयू बेड और अलग से वॉर्ड बनाये जा रहे हैं। ताकि कोविड की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हम तैयार हैं।

