हरिद्वार – युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सम्पत्ति जोड़ने वाले नकल माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही में एक और कदम बढ़ाते हुए एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर थाना कनखल में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए नकल माफिया संजीव चतुर्वेदी व रितु चतुर्वेदी सहित गैंग से जुड़े 05 सदस्यों की कुल 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति का मुल्यांकन किया गया है। सम्पत्ति जब्तिकरण (Property Attachment) के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

