हरिद्वार – वीकेंड पर आज धर्मनगरी हरिद्वार में जाम की स्तिथि बनी रही। हाईवे से लेकर शहर की कई अन्य सड़क मार्गों पर जाम रहा। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। तो वहीं जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान शहर की सभी पार्किंग फुल रही और हर की पौड़ी, अपर रोड समेत आसपास के सभी बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। उत्तरी हरिद्वार में निर्माणधीन फ्लाईओवर को हाईवे पर जाम लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। यात्रियों ने भी शासन प्रशासन से जल्द ही फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कराने की मांग की। हाईवे से स्तिथि का जायजा लिया टीवी 100 के हरिद्वार प्रभारी राहुल वर्मा ने….

