हरिद्वार – हरिद्वार जिले के नए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आज अपना चार्ज संभाल लिया है। शनिवार शाम हर की पैड़ी पर गंगा पूजन करने के बाद एसएसपी ने मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर चार्ज संभाला। इस दौरान जिला पुलिस के सभी अधिकारियों ने नए एसएसपी का स्वागत किया।
चार्ज संभालने के बाद नए पुलिस कप्तान मीडिया से रूबरू हुए। अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की बेहतरी पर काम करने के अलावा नशे के सौदागरों पर उनका विशेष फोकस रहेगा। साथ ही आगामी कुंभ मेले के लिए भी जिले की पुलिस टीम को तैयार करने के लिए वे काम करेंगे।

