ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर धरना देकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद सरकार द्वारा लगाए जा रहे टेक्स की वजह से पेट्रोल डीजल के दाम इतने बढ़े हैं। मोदी सरकार में ऐसा हुआ है कि पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के ऊपर जा चुका है। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि बिना विरोध किए केंद्र और राज्य सरकार कोई भी काम नहीं करती है, इसलिये आज कांग्रेस सड़कों पर उतर कर इनको जगाने का काम कर रही है।
सुमित हृदयेश, एआईसीसी सदस्य

