ब्यूरो रिपोर्ट, देहरादून
देहरादून – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कर्फ्यू लगाया हुआ है। सरकार और प्रशासन की तमाम शक्ति के बावजूद संक्रमण नहीं रुक रहा है। 10 मई से 16 मई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो संक्रमण की संख्या कम जरूर हुई, लेकिन अब भी बढ़ते मामले प्रदेश के लिए चिंता का विषय है, कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश के आंकड़ों पर नज़र डालें जो क्रमशः 10 मई से 16 मई के बीच संक्रमण के आखडे इस प्रकार हैं – 5541, 7120, 7749, 5775, 5654, 7127, 4496 यानी कर्फ्यू के बावजूद 7 दिनों में 43,462 संक्रमित मिले हैं, जबकि पिछले 10 मई से 16 मई के बीच क्रमसः 168, 118, 109, 122, 116, 197, 188 यानि पिछले 7 दिनों में कुल 1018 लोग कोरोना की वजह अपनी जान गवा चुके हैं।
ऐसे में साफ है कि प्रदेश सरकार की शक्ति और कर्फ्यू से उत्तराखंड में संक्रमण कम जरूर हुआ है लेकिन अब भी संक्रमण के आंकड़े इतने कम नही हुए हैं कि सरकार से कहीं कोई राहत की उम्मीद दिखे, मतलब साफ है कि सरकार कर्फ्यू को आगे बढ़ाएगी, अब देखना है संक्रमण को रोकने के लिए सरकार कर्फ्यू की अवधि को कब तक के लिए बढ़ाती है।

