हरिद्वार – दिल्ली एमसीडी चुनाव की मतगणना में बढ़त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हरिद्वार में उत्साहित आप कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। आप कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकते हुए भी नजर आए। इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। इससे पूरे देश में में एक अच्छा संदेश जाएगा और लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे। उन्हें उम्मीद है कि गुजरात में भी आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी अब आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप पार्टी ने भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ को हटा दिया है। दावा किया कि आने वाले समय में उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *