हरिद्वार – दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बहुमत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा सभा प्रभारी एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीपुर कार्यालय पर आम आदमी पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर प्रशांत राय ने कहा कि कहा कि MCD में शानदार जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता के दिलों पर आम आदमी पार्टी का राज है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते हैं, शिक्षा, बिजली, सफाई जैसे मुद्दों पर वोट देते हैं। अब एमसीडी में जीत हासिल होने के बाद दिल्ली की सफाई होगी। बधाई देने वालों में ज्वालापुर विधानसभा सभा प्रभारी ममता सिंह, हरेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अनुप मेहता, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, जिला अध्यक्ष गुलाब यादव, एसके शर्मा, राजू सिंह, आफताब अब्बासी, सलीम अब्बासी, विरेन्द्र पाल, शशांक गौड़, अमित मेहता, सनोवर अंसारी, मनोज सिंह, ज़ुबैर, महावीर, अशरफ अंसारी, राम अवतार सुनील पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

