हरिद्वार, 3 सितंबर – दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेप जूनियर से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं को मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की, वहीं विद्यार्थियों ने मनमोहक कविता पाठ, कृष्ण लीला एवं मटकी फोड़ की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, करुणा, साहस, सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उत्साह, उमंग और भक्ति से सराबोर यह आयोजन सभी के लिए एक सुखद एवं यादगार अनुभव बन गया।

