देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आड़के थोड़े कम जरूर हुए हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तमाम इंतज़ाम के बावजूद पिछले कई दिनों से रोज सौ से ज़्यादा लोग कोरोना से अपनी जान गवा रहे हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 197 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। हालांकि पिछले 24 घंटो में प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5654 रही। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश में कोविड से हो रही मौतें की संख्या से चिंतित है, और इसे कम करने की भरसक कोशिश करने में जुटे हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना मरीज़ों के इलाज़ के लिए संसाधनों का अभाव है, कोविड के कई मरीज़ों को ऑक्सीजन बेड ओर वेल्टीनेटर नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से मरीजों की जान जा रही। वर्तमान में प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति इस चाट को देख कर समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *