हरिद्वार – वीकेंड और गांधी जयंती की छुट्टी पर हरिद्वार में यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। तीन दिन की छुट्टी होने के चलते दिल्ली एनसीआर, नोएडा हरियाणा और अन्य राज्यो से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते यहां हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाट यात्रियों से गुलजार है। काफी समय बाद यात्रियों की भीड़ भाड़ देखकर हरिद्वार के व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। जहां एक ओर हाईवे पर भारी भीड़ है और सभी पार्किंग पैक हैं वही हर की पौड़ी पर भी लोगों की खासी भीड़ नजर आ रही है।

