देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से राहत देने वाला मैसेज लिखा है, उन्होंने लिखा है कि अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम स्थल देवप्रयाग में दैवीय आपदा में कुछ दुकानों और आवसीय भवनों को नुकसान हुआ है। लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री की ओर से यह सूचना प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी जानकारी है। गौरतलब है कि इस आपदा में कई दुकानों के साथ एक आईटीआई की बिल्डिंग भी ध्वस्त होने की सूचना आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *