हरिद्वार – हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित देवपुरा चौक के पास एक ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें ऑटो पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगो को गंभीर चोटें भी आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी बीच अचानक ही सामने से आ रहे ऑटो से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए हैं। टक्कर की आवाज सुुुनकर लोगों ने घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

