देहरादून – उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में कुल 52 मुद्दों पर चर्चा की गई, मुख्य सचिव एस0 एस0 संधू ने कहा की कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है, जोशीमठ आपदा में हुए नुकसान को लेकर अहम नीति बनाई गई है। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही आगामी विधानसभा का ग्रीष्मकालीन सत्र 13 से 18 मार्च तक अस्थाई राजधानी गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया गया है।

दिव्यांग च्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाने को लेकर देहरादून जनपद के पुरस्कृत क्षेत्र में कुल 3000 वर्ग मीटर सरकारी भूमि दिए जाने की मंजूरी।

मसूरी में मल्टी स्टोरी पार्किंग को 15 मीटर ऊंचाई तक की शिथिलता प्रदान की गई है।

ऋषिकेश एम्स की एक ब्रांच किच्छा में खोली जानी है। इसके दृष्टिगत 1 किलोमीटर की परिधि में मास्टर प्लान बनेगा, अगले तीन महीने में यह तैयार होगा। तब तक इस क्षेत्र में नए निर्माण पर रोक रहेगा।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहसपुर को स्किल हब बनाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड परिवहन विभाग 30 करोड़ की लागत से 100 बस खरीदेगा। उसका ब्याज वहन राज्य सरकार करेगी।

सिविल कोर्ट परिसर खटीमा में अधिवक्ताओं को 90 साल के लिए लीज बेस्ड चेंबर के लिए स्थान दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *