हरिद्वार – हरिद्वार के बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर दबाई गई सरकारी दवाइयां बहादराबाद के सरकारी अस्पताल से लाई गई थी। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मीडिया से बात करके दी जानकारी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि गड्ढा खोदकर निकाली गई खेप में दवाइयों से भरे 25 कट्टे निकले है जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में जांच तेजी से चल रही है और दवाइयों को गड्ढा खोदकर दबाने में शामिल जेसीबी का ड्राइवर भी पकड़ा जा चुका है। बहुत जल्द मामले का खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि कल हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में गड्ढा खोदकर लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां बरामद की गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *