हरिद्वार – हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से फ्रंटलाइन, हेल्थ वर्करस , 45 से अधिक वर्ष आयु वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोस लगाने का काम जारी है। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास स्वयंसेवक सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। 45 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य आयु वर्ग के लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने के विशेष राहत दी जा रही है इससे लोग जागरूक भी हो रहे है। रेड क्रास स्वयं सेवक द्वारा लोगो को वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिये भी जागरूक किया जा रहा है। सही तरीके से मास्क लगाना जरूरी है तथा बार-बार हाथों को धोना एवं दो गज की दूरी बनाये रखना भी आवश्यक है। साथ ही साथ रेड क्रास स्वयं सेवक ’’दवाई भी और कडाई भी’’ प्रधानमंत्री सन्देश को जनसन्देश के रूप में पालन करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। सेन्टर पर वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों द्वारा रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी एवं वैक्सीनेशन सैन्टरस पर सहयोग करने वाले सभी रेडक्रास स्वयंसेवकों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना भी की जा रही है।

वैक्सीन टीम में विकास देशवाल, डा0 अवधेश, प्रतिभा, डा0उर्मिला पाण्डेय, शैलजा, सलोनी, पूनम, सतेन्द्र सिंह नेगी, संतोष कुमार, कमल कुमार आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एच0डी0 शाक्य, उत्तराखण्ड रेडक्रास प्रतिनिधि डा0 प्रवीण कुमार ने भी वैक्सीनेशन सेन्टर का भ्रमण किया एवं वैक्सीनेसन सेन्टर की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ साथ रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी और रेड क्रास स्वयंसेवकों की प्रशंसा भी की।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एच0 डी0 शाक्य ने यह भी अवगत कराया कि रेड क्रास के सहयोग से ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना कोरोना जाँच (आरटीपीसीआर) निशुल्क की जा रही है।

