हरिद्वार, 7 फरवरी – हरिद्वार जिले को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चला रहा है। पिछले 3 महीनों से जारी स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को प्रशासन के अधिकारी भी खुद झाड़ू उठाकर सफाई करने निकले। गंगा घाटों, मैदानों, चौक चौराहों पर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों और एनजीओ से जुड़े लोगों और आम जनता ने साफ सफाई की।
अधिकारियों के मुताबिक जिले भर में करीब एक लाख लोग इस सफाई अभियान में शामिल हुए। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जिले को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने के लिए ये सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
इस सफाई अभियान में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग मौजूद रहे।

