ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – नैनीताल जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है, आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 2,40,000 हज़ार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमे 45 साल से ऊपर के लोगों के साथ फ्रंट लाइन वर्कर और 45 वर्ष से कम उम्र के लोग भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद में 1.8 प्रतिशत डोज खराब हो चुकी है। आंकड़े बता रहे हैं कि 18 से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 8 फीसदी जबकि 45 साल से ऊपर के 62% लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। लेकिन वर्तमान में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है। स्वास्थ्य विभाग अब मोबाइल कैम्प के माध्यम से लोगों तक पहुंचने में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के एक वॉयल में 10 डोज आती हैं वॉयल के खुलने के बाद वैक्सीन की अवधि मात्र 4 घंटे की होती है ऐसे में वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में वैक्सीन खराब हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *