हरिदार – जुलाई महीने में होने वाली कावड़ यात्रा के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी अजय सिंह ने डाम कोठी से मोहम्मदपुर झाल तक कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और एसएसपी के निरीक्षण के दौरान एडीएम पी एल शाह, एसडीएम पुरण सिंह राणा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नगर निगम समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कांवड़ पटरी पर होने वाले मरम्मत, सुरक्षा और सफाई के लिए सभी टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वहीं डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिला प्रशासन उसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

