हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार द्वारा जोर शोर से चारधाम यात्रा की तैयारी की जा रही है। वहीं उत्तरी हरिद्वार में निर्माणधीन हाईवे इस बार भी चारधाम यात्रा में परेशानी खड़ी कर सकता है। सचिव स्तर पर हुई बैठक के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हाईवे के निर्माणधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी अजय सिंह, एडीएम पीएल शाह और एसडीएम पूरण सिंह राणा समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीएम विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू होने के पहले ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। छोटे वाहनों का रूट बदलकर उन्हे चीला मार्ग से ऋषिकेश भेजा जाएगा।

