हरिद्वार – हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब पंचायत के बोर्ड गठन की कवायद शुरू हो गई है। आज जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बीजेपी के राजेंद्र सिंह चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। जिले के सभी छह ब्लाक प्रमुख पदों के लिए भी आज नामांकन दाखिल हुए। 13 अक्टूबर को ब्लाक प्रमुख पदों के लिए और 14 अक्टूबर को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। 14 अक्टूबर को ही रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस बार हरिद्वार में जिला पंचायत का बोर्ड बीजेपी का बनना तय माना जा रहा है।

