हरिद्वार – जिलाधिकारी विनयशंकर पाण्डे तथा एसएसपी अजय सिंह द्वारा सदभावना सम्मेलन / बैशाखी, स्नान मेला पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु मेले में तैनात पुलिस बल को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में विस्तृत से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निम्नानुसार निर्देशित किया गया –

1-प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें।
2- मेले के दौरान जारी किया गया ट्रैफिक प्लान सभी को स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिये। जिससे की रुट डायवर्जन में कोई दिक्कत न आये।
3- मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक/ मोबाईल वाहन निरन्तर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहेगे।
4-गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखते हुये उच्चाधिकारियों को सूचित करें।
5-समस्त जोनल प्रभारी/ सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म0 को उसकी ड्यूटी के विषय में भंली भांति ब्रीफ कर लें।
6- जनता के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन एवं दृढ रखें।
7- अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाईल नम्बर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें।
8- डियूटी पर नियुक्त अधि0/कर्म0 अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपनी डियूटी प्वाइंट छोडेगा।
9-निरीक्षक अभिसूचना संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

10-सभी ड्यूटी प्रभारी सुनिश्चित करें कि तीन पालियों में कर्मी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचें।
11- मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी में अधिक भीड़ का दबाव रहता है इस हेतु श्रद्धालुगणों को लाईन वार से लगाया जाये जिससे की किसी प्रकार की भगदड़ न हो पाये।
12- कोई भी अधिकारी एंव कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन का प्रयोग न करें सभी लोग जिम्मेदारियों के साथ अपनी- अपनी ड्यूटियों का निवर्हन करना सुनिश्चित करेगें ।
13- किसी भी जोन / सेक्टर में किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे आपसी समन्वय बनाते हुए आज ही पूर्ण कराया जाये जिससे की श्रद्धालुगणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु निम्न पुलिस बल नियुक्त किया गया है –

अपर पुलिस अधीक्षक -04, पुलिस उपाधीक्षक-14, निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ व0उ0नि0 -22, उ0नि0-64, म0उ0नि0प्रशिक्षु-23, अपर उ0नि0-48, अपर उ0नि0प्र0 एटीसी – 180, अपर उ0नि0प्र0 पीटीसी – 145, मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु चम्बा -100, मुख्य आरक्षी -93, कान्स0 -291, म0कां0-88, टी0आई0-02, टी0एस0आई0- 08, हे0का0टी0पी0-15, कां0 टी0पी0- 47, अभिसूचना ईकाई- 20, बी0ड़ी0एस0 टीम/ ड़ॉग स्कवॉड़ -02 टीम, फायर सर्विस -04 यूनिट मय उपकरण, जल पुलिस-17 कर्म0गण, पीएसी -06 कम्पनी+02 प्लाटून ड़ेढ़ सेक्सन, टीयर गैस स्क्वाड़ -01, प्रिजन वैन -04, सादे वस्त्रो में -11 कर्म0गण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *