हरिद्वार – महाशिवरात्रि पर्व से पहले हरिद्वार में फागुन मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा और नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती भी मौजूद रहे। डीएम विनय शंकर पांडे ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा को लेकर उनकी तैयारी पुख्ता है और यात्रा स्मूथ चल रही है। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक है, आगे भी नगर नगर निगम को साफ सफाई की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया। बताया की पुलिसकर्मी वर्दी के साथ सादी वर्दी में भी यात्रा पर नजर बनाए हुए है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने शंकराचार्य चौक के पास हाईवे किनारे सौन्दर्यकरण कराने की बात कही और एचआरडीए के अधिकारियों को बुलाकर जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

