हरिद्वार – हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के निर्देश पर सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराकर उनका सौंदर्यकरण किया जा रहा है। शंकराचार्य चौक के सौंदर्यकरण के बाद अब बिरला घाट के पास दो जगहों से अवैध पार्किंग हटाकर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम विनय शंकर पांडे ने दोनों पार्कों का निरीक्षण किया और एक सप्ताह के भीतर पार्क विकसित करने के निर्देश भी अधिकारियों दिए।

इसके साथ ही डीएम विनय शंकर पांडे ने बिरला घाट से ललताराव पुल के बीच सड़क का चौड़ीकरण के निर्देश भी दिए। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा करीब दो करोड़ रूप के बजट से सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। डीएम विनय शंकर पांडे ने बताया कि बिरला घाट के पास दो स्थानों पर अवैध पार्किंग बनाकर अतिक्रमण किया गया था अवैध पार्किंग को हटाकर पार्क बनाया जा रहा है। 7 दिन के भीतर पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ललताराव और बिरला घाट के बीच अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए इस सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *