हरिद्वार – हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा शंकराचार्य चौक पर गंगनहर के किनारे महज 20 दिन में पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। पार्क का निरीक्षण कर डीएम विनय शंकर पांडे ने एचआरडीए की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने बताया कि बीस दिन पहले शंकराचार्य चौक के किनारे ये स्थान बेहद खराब स्तिथि में था। यहां कूड़ा करकट के ढेर जमा थे। उन्होंने निरीक्षण कर इस जगह के सौंदर्यकरण के निर्देश एचआरडीए के अधिकारियों को दिए थे। बहुत ही कम समय में यहां पार्क का निर्माण कार्य किया जाना सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र में भी एक पार्क का निर्माण किया गया है बहुत जल्द ही पार्क का उद्घाटन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान हरिद्वार के एसडीएम पूरण सिंह राणा, मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती और एचआरडीए के सीनियर इंजीनियर पंकज पाठक समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *