देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के दून हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के कई वार्डों का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुंख्यमंत्री ने मुलाकात करके उनसे उनका हालचाल भी जाना। औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दून असपताल प्रदेश का महत्वपूर्ण अस्पताल है, देहरादून के साथ प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लोग भी यहां इलाज करवाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की वहां आने वाले मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिले यह सुनिश्चित करना जरूरी है।


