हरिद्वार – 30 दिसंबर की रात्रि को ज्वालापुर रेगुलेटर पुल के पास स्थित बिजली घर में बिजली ठेकेदार व बिजली कर्मियों द्वारा की जा रही पार्टी के दौरान नशे में हवाई फायर कर लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग करने पर कोतवाली ज्वालापुर में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पार्टी में शामिल होकर शराब पीने व हुड़दंग मचाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार, वरुण पवार, पंकज, अमित कुमार का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
बरामदगी का विवरण
01 रिवाल्वर (लाइसेंसी)
पुलिस टीम
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल
2- का0890 हेमंत रोहित
- का429 कृष्ण कुमार
