हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे, एसएसपी अजय सिंह समेत कई स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुई रैली का भगत सिंह चौक पर समापन हुआ।
रैली की शुरुआत से पहले बच्चों को नशे की प्रवत्ति से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी विनय शंकर पण्डे ने कहा कि नशे जैसी बुराई को ख़त्म करने के लिए जनजागरूकता बेहद जरुरी है और इसीलिए उन्होंने स्कूली बच्चो के साथ मिलकर रैली के माध्यम से नशे के विरुद्ध अभियान की शुरुआत की है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशे को जड़ से मिटाना एक दिन का काम नहीं है। इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा गांव गांव में चौपाल आयोजित की जा रही है। नशे का काला कारोबार करने वाले लोगो पर गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

