मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार के रावली महदूद गांव में ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती और विजिलेंस की टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। टीम ने रावली महदूद गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया। इस दौरान सिडकुल थाना पुलिस ने स्टोर संचालक को भी हिरासत में लिया है।
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि रावली महदूद में स्थित पाल मेडिकल की लगातार शिकायतें मिल रही थी। उनके द्वारा कई बार मेडिकल का निरीक्षण किया मगर वहां पर कुछ बरामद नहीं हुआ। आज सूचना मिली कि मेडिकल संचालक अपने घर से प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार कर रहा है और जब छापेमारी की कार्रवाई की गई तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई है। स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि मेडिकल संचालक पर ना तो दवाई बेचने का लाइसेंस है और ना ही घर से दवाइयां बेची जा सकती है इसलिए दवाइयों को जप्त कर लिया गया है और पूछताछ जारी है कि यह दवाइयां कहां से लाकर बेची जा रही थी।

