मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना आरटीओ चौक के पास नशे में धुत्त युवक ने डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। डिवाइडर पर कई फक्कड़ बाबा बैठे हुए थे। डिवाइडर पर टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में एक फक्कड़ बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि फक्कड़ बाबा की शिनाख्त नही हो सकी है, फिलहाल उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। दूसरे घायल बाबा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। नशे में धुत्त कार चालक राहुल नाम का युवक जो कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, नशे में धुत्त होकर तेज गति से कार चला रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

