हरिद्वार – डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन डेंगू के लिए सौ नए बेड की व्यवस्था करने जा रहा है। हरिद्वार पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अलग-अलग नगर निकायों में डेंगू का हाल जाना। देहात क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी डेंगू की व्यवस्थाओं पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिस पर बैठक में मौजूद विधायकों ने नाराजगी जताई।
मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों को डेंगू से निपटने के लिए मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को फॉगिंग का काम युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में अन्य सौ बेड की व्यवस्था बनाई जा रही है।

