हरिद्वार – हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। नगर आयुक्त के कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का मेयर अनिता शर्मा और कांग्रेसी पार्षदों ने विरोध किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने टेंडर प्रक्रिया को स्थगित कर दिया और दोबारा से मेयर कार्यालय में ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मेयर अनिता शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी पार्षदों और निगम प्रशासन की मिलीभगत और मनमानी के चलते उनकी सुनवाई नहीं होती। टेंडर प्रक्रिया हमेशा उनके कार्यालय में होती आई है और वही पूरी होनी चाहिए। वही बीजेपी पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने आरोप लगाया कि मेयर पति के निजी स्वार्थ के चलते निगम के काम प्रभावित होते है लेकिन वो अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि नगर आयुक्त द्वारा अगले सप्ताह फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बाद सभी ठेकेदार और पार्षद वापस लौटे गए।

