मयूर सैनी
हरिद्वार, 7 फरवरी – हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली इलाके में ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने विकलांग ई रिक्शा ड्राइवर मनीष की उसके मोबाइल फोन के लालच में हत्या कर दी थी। आरोपी ने मनीष से कॉल करने के लिए फोन मांगा था और लेकर भाग गया था। इसके बाद मृतक ने उसके घर जाकर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी बिलाल के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी थी।

4 फरवरी को मनीष का शव मिला था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर मीडिया के सामने हत्याकांड का खुलासा किया। 20 साल का आरोपी अयान नशे का आदी है। पुलिस दूसरे फरार आरोपी बिलाल की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *