रूड़की (हरिद्वार) – रुड़की यातायात पुलिस लाइन में एक नेत्र परीक्षण एवं जनरल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ट्रक यूनियन, विक्रम यूनियन, रिक्शा यूनियन एवं टैक्सी यूनियन के चालकों द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जनरल चेकअप का लाभ उठाया। जनरल चेकअप में चालकों के ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, शुगर चेक, ईसीजी इत्यादि परीक्षण किए गए।

आयोजन में पंजाबी महासभा द्वारा यातायात के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस शिविर में लाभान्वित हुए 120 से अधिक चालकों ने हरिद्वार पुलिस एवं रोटरेक्ट क्लब रुड़की के प्रयासों को सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *