हरिद्वार – हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने भी हरिद्वार के लालढांग में जनसभा को संबोधित किया और लालढांग सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ कल्पना सैनी ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा।

