ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – रोडवेज परिसर में अतिक्रमण पर की गई कारवाही को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए। आम आदमी पार्टी के नेता रोडवेज परिसर स्थित एक दुकान को तोड़ने से नाराज थे,
जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि यह दुकान अतिक्रमण कर बनाई गई है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में दखल देना कितना जायज है यह भी देखने वाली बात है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी के एक बड़े नेता पर सीधा आरोप लागते हुए कहा कि जिलाप्रशासन बीजेपी नेता के दबाव में काम कर रहा है, दुकान का मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी अचानक यह कार्यवाही करना प्रशासन के ऊपर दबाव होना साफ प्रतीत होता है।

वहीं मोके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों को नोटिस भेज कर जानकारी दी गई थी। ये लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए थे जिसको हटाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *