हरिद्वार – हरिदार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर की पौड़ी पर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा इसके लिए डीपीआर तैयार की जाएगी और सभी के सहयोग से एक दिव्य हरिद्वार का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कॉरिडोर निर्माण के लिए सभी संस्थाओं के सुझाव मांगे जाएंगे।
गौरतलब है कि सीएम धामी ने हरिद्वार के ऋषि कुल ऑडिटोरियम में बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने कहा पिछले सत्तर सालों में ओबीसी वर्ग के विकास के लिए काम नहीं हुए। लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल में बहुत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा, जितने भी कार्य गरीब वर्ग के लिए हुए हैं उन सभी पर चर्चा की गई है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीएम मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।


