हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की धूम है। चारो तरफ हर हर महादेव और बम भोले की जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं हरिद्वार में लोग अपने अपने तरीके से कांवडियों का स्वागत कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ हरिद्वार बीजेपी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी लोगों ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों पर फूल बरसाए।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। कार्यकर्ता मेडिकल कैंप और भंडारे इत्यादि लगाकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *