देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व परिवर्तन के बाद से लगातार अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में अपना दर्द भी बयां किया है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद सीएम पद की कुर्सी गंवाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून में अपना नया कार्यालय खोला। पूर्व सीएम ने कार्यालय खोलने का कारण कार्यकर्ताओं से मुलाकात को बताया। त्रिवेंद्र ने कहा कि वह डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिफ्ट हो गए हैं। त्रिवेंद्र ने कहा घर में जगह कम है और उनसे मिलने बहुत लोग आते हैं, इसलिए उनसे मिलने आने वाले व्यक्तियों को दिक्कत न हो इसको धयान में रखते हुए यह नया आफिस खोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *