देहरादून – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक दिवसीय धरने पर राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में बैठे। हरीश रावत के साथ धरने में कई कांग्रेस नेता और रावत के समर्थक शामिल रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

