हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हरिद्वार पहुंचकर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। हरिद्वार में आर्य नगर चौक से जटवाड़ा पुल तक निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
हरीश रावत के राजनीतिक संन्यास को लेकर हो रही चर्चा पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि वे एक कर्म योगी सन्यासी हैं और हमेशा जनता के काम में लगे रहते हैं। वहीं गैरसैन में शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड और किसानों के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को विधानसभा सत्र के दौरान घेरने जा रहा है।

