देहरादून – उत्तराखंड के पौङी जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना की सूचना से हर कोई आहत है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। निशंक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। निशंक ने दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की।

देर शाम बस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डीएम पौङी और राहत बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों से फोन पर बात करके उनसे घटना की जानकारी ली और तत्परता से राहत और बचाव कार्य करने को कहा। निशंक ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव सहायता और उपचार देने की बात कही।

गौरतलब है कि हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से बस कांडा के लिए रवाना हुई थी। बस में 45 बराती सवार थे। लेकिन बस रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे कई लोगों के मरने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *