हरिद्वार – चंपावत से पूर्व विधायक व उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वर्तमान में कैलाश गहतोड़ी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चंपावत से चुनाव जीतने के बाद गहतोड़ी ने पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में धामी ने चंपावत से जीत दर्ज की थी।

देहरादून के दून अस्पताल में इलाज चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही बीजेपी संगठन में शोक की लहर हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।