हरिद्वार – हरिद्वार आबकारी विभाग के द्वारा लगातार जनपद में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की करवाई चल रही है, इसी क्रम में आज आबकारी विभाग की टीम ने सूचना पर मंगलोर रोड पर राणा फैक्ट्री के पास अवैध रूप से चलाई जा रही शराब की भट्टी पर छापेमारी की करवाई करते हुए कच्ची शराब, लहन और भट्टी को नष्ट किया है।

जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि मौके पर टीम ने 120 लीटर बच्ची शराब और 12 सौ किलो ग्राम लहन को नष्ट किया है। उन्होंने कहा की जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा की विभाग द्वारा आगे भी ऐसी करवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *