मयूर सैनी/सचिन

हरिद्वार – हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूल गढ़ गांव में हुए शराब कांड के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया है। रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने सहदेवपुर गांव में छापेमारी कर एक खेत से 12 सौ किलो लहन और 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

दरअसल आपको बता दें कि वोटरों को लुभाने के लिए हरिद्वार के फूल गढ़ गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी के पति द्वारा कच्ची शराब पिलाई गई थी। इस शराब कांड के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालाकि बिसरा रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा की 5 लोगों की मौत का क्या कारण है। वहीं रविवार को मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार आबकारी विभाग द्वारा पथरी थाना क्षेत्र के सहदेव पुर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांव से सटे जंगल में प्लास्टिक के ड्रमों में छुपा कर रखी गई 12 सौ किलो लहन और 25 लीटर शराब भी बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई से पहले आरोपी फरार होने में कामयाब रहे बरामद की गई लहन को नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *