मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की शिकायत सामने आई है। उत्तरी हरिद्वार के एक सीमेंट कारोबारी ने पुलिस से फोन पर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस टीम फोन नंबर को ट्रेस करने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही मामले के बारे में जानकारी देने की बात कहीं है।

