मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने फैक्ट्री से 25 एलईडी चोरी की घटना का 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 15 एलईडी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल, उदित और हिमांशु है जो पास ही के बहादरपुर सैनी गांव के रहने वाले हैं।

दरअसल 14 मई की रात को हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में सन होम एंप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। फैक्ट्री की दीवार तोड़कर, चोर वहां रखी 25 एलईडी टीवी अपने साथ ले गए। इस मामले में फैक्ट्री प्रबंधक की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 15 एलईडी भी बरामद की गई। चोरी करने के बाद उन्होंने गांव के ही एक लीची के बाग में लगे ट्यूबवेल में इन एलईडी को छुपाया हुआ था। हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने कहा कि तीनो आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके साथ अन्य कई साथियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, सभी को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *