देहरादून – कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया है। लेकिन सरकार श्रद्धालुओं की आस्था को धयान में रखते हुए भक्तों को चारधाम के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने में जुटी है। देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यह सूचना दी है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अधिकारियों के साथ लगातार तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। जिससे घर बैठे श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। इसमें श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे। सरकार की कोशिश है कि श्रद्धालु जल्द से जल्द बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री के दर्शन वर्चुअल तरीके से कर पाए। इसको लेकर तैयारियां भी तेज गति से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *